पीलीभीत, जुलाई 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शासन से आई दो सदस्यीय टीम ने आकर डीआईओएस कार्यालय में औचक जांच की। डीआईओएस कार्यालय में टीम के दोनों ही अधिकारियों ने कई बिंदुओं पर कार्यालय के अन्य कर्मियों से जानकारियां ली। इसके बाद टीम अपने गंतव्य को रवाना हो गई। लोक आयुक्त प्रशासन में बरेली से एक मामले में महिला ने शिकायत की थी। इस पर लोक आयुक्त ने एक जांच समिति का गठन कर दिया। इसमें पूरे मामले की जांच पड़ताल के लिए संयुक्त सचिव राजेश कुमार और अनुभाग अधिकारी अंकित अग्रवाल ने डीआईओएस कार्यालय पहुंच कर जांच की। जांच पडताल के दौरान मिली जानकारी के मुताबिक बरेली से हुई शिकायत में सेवानिवृत्ति के एक मामले में देयकों को लेकर हो रही परेशानियां सामने आई थीं। इस पर टीम ने यहां गुप्त जांच की। टीम के सदस्य अपनी जांच रिपोर्ट विधान मंडल के पटल पर देंगे...