पीलीभीत, सितम्बर 7 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम शाही निवासी मोहम्मद कमर खां ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी होने की रिपोर्ट थाना जहानाबाद में दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शाही चौकी के पास बरेली मार्ग पर उनकी सरिया-सीमेंट की दुकान है। दुकान के पास उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी रहती थी। आरोप है कि दो सितंबर को अज्ञात चोर ट्रैक्टर-ट्रॉली को चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। फुटेज में कुछ अज्ञात युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली को चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरो...