पीलीभीत, अक्टूबर 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मुड़ेला खुर्द निवासी 20 वर्षीय जितेंद्र की रविवार सुबह बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। जितेंद्र 16 अक्टूबर को खेत से बाइक द्वारा घर लौट रहा था। इसी दौरान थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर पटपरा से माला मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार सुबह करीब सात बजे जितेंद्र ने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...