पीलीभीत, जुलाई 5 -- Pilibhit News: पूरनपुर। घर जा रहे आउटसोर्स बिजली कर्मी की बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीलीभीत ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव दुधिया खुर्द के रहने वाले 29 वर्षीय अरविंद पुत्र शंकरलाल आउटसोर्स बिजली कर्मचारी थे। शुक्रवार को अरविंद बाइक से घर जा रहे थे। ब्लाक रोड पर राजीवनगर चौराहे के पास अनियंत्रित गति से जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। अरविंद को उपचार केलिए सीएचसी जाया गया। उपचार के बाद भी हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीलीभीत ले जाते समय र...