Pilibhit News: ट्रेन से गिरकर युवक घायल
पीलीभीत, अगस्त 15 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। बीसलपुर थाना क्षेत्र के सिमरा अकबरगंज रेलवे फाटक से करीब 50 मीटर दूर शुक्रवार को एक अज्ञात युवक घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। गेटमैन रघुवीर ने घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सीएचसी बरखेड़ा लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गेटमैन रघुवीर के अनुसार युवक शाहजहांपुर से पीलीभीत जा रही ट्रेन से गिरकर घायल हुआ है। यह ट्रेन करीब 4:16 बजे सिमरा अकबरगंज रेलवे फाटक से गुजरी थी। घायल युवक के पास कोई पहचान पत्र या अन्य आईडी नहीं मिली। पुलिस युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.