पीलीभीत, अगस्त 20 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के जिरोनिया गांव निवासी 65 वर्षीय मंगली प्रसाद पुत्र तोताराम की मंगलवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक मंगली प्रसाद दो दिन पूर्व सुबह करीब आठ बजे शाहजहांपुर जिले के निगोही क्षेत्र के सुनारे गांव स्थित अपनी ससुराल गए थे। सोमवार रात वह अपनी ससुराल में ही रूके। मंगलवार को वह घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शाम को रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगली प्रसाद के छह बच्चे हैं। उनकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।

हिंदी हिन...