Pilibhit News: ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
पीलीभीत, सितम्बर 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र में मझोला चीनी मिल रेलवे फाटक के समीप सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि रेलवे पिलर के पास एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर मौजूद था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर न्यूरिया पुलिस और रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र में मृतक के सिर की तलाश की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.