पीलीभीत, जुलाई 19 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम करैया नवादा निवासी होरीलाल ने कोर्ट के आदेश पर थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह 22 अप्रैल 2026 को गेहूं से भरी ट्राली लेकर घर आ रहा था। रास्ते में नीरज ने उसकी ट्राली रोक ली और दीवार पर टक्कर मारने की बात कहते हुए विवाद करने लगा। आरोप है कि कुछ देर में आरोपी पक्ष की ओर से मनोहरलाल,जयपाल,प्रेमशंकर,बबलू,सावित्री उसके साथ गाली गलौच करने लगे और लाठी डंडे व बांका लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने मारपीट करते हुए बचाने आए उसके भाई हेमराज,पत्नी ओमवती के साथ भी मारपीट की। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...