Pilibhit News: ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन दिनों से अंधेरे में डूबा शास्त्रीनगर
पीलीभीत, अगस्त 6 -- Pilibhit News: पूरनपुर/ हजारा। ट्रांसफार्मर फुंकने से शास्त्रीनगर गांव में तीन दिनों से अंधेरा कायम है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। बरसात के मौसम में बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांव शास्त्रीनगर में सम्पूर्णानगर विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जा रही है। गांव में रखा ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले फूंक गया। उपभोक्ताओं ने इसकी सूचना संपूर्णानगर विद्युत उपकेंद्र में की। आरोप है इसके बावजूद अधिकारी ट्रांसफार्मर की समस्या को अनदेखा कर रहे हैं। गांव में अंधेरा छाने से लोगों को जंगली हिंसक पशुओं का भी भय सताने लगा है। स्कूली बच्चों की पढाई प्रभावित हो रही है। लेकिन शिकायत के बाद भी ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.