Pilibhit News: ट्रांसफार्मर फुंकने से अंधेरे में डूबी कालोनी
पीलीभीत, जुलाई 28 -- Pilibhit News: घुंघचाई। बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांव मटेहना कालोनी नंबर सात में रविवार रात ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे पूरी कालोनी अंधेरे में डूब गई। पूरी रात बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि अगले दिन सोमवार को नया ट्रांसफार्मर रखा गया। इसपर दोपहर बाद बिजली चालू हुई। उपभोक्ताओं का कहना है कि कनेक्शन के हिसाब से कम क्षमता का ट्रांसफार्मर है जो आवेरलोड के चलते अक्सर खराब हो जाता है। उपभोक्ताओं ने उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.