Pilibhit News: ट्रक से बैटरियां चोरी करते युवक को पकड़ा
पीलीभीत, नवम्बर 6 -- Pilibhit News: जहानाबाद। क्षेत्र में युवाओं में बढ़ती नशे की लत पुलिस के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। नशे की पूर्ति के लिए चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। बुधवार पांच नवंबर की सुबह बहेड़ी मार्ग पर एक क्लीनिक के पास खड़े ट्रक से दो बैटरियां चोरी कर ली गईं। बताया गया कि एक युवक ने ट्रक से बैटरियां खोलकर उन्हें सफेद रंग के टुकटुक में रख लिया और ले जाने लगा। इसी दौरान मोहल्ले के एक युवक की नजर उस पर पड़ गई। उसने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों को जुटता देख टुकटुक चालक दोनों बैटरियां उतारकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरबी-112 की टीम ने पकड़े गए नशेड़ी युवक को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया किजानकारी मिली है। हालांकि, ट्रक स्वामी की ओर से युवक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.