Pilibhit News: टीबी अस्पताल की इमारत पर गिरा विशाल यूकेलिप्टस, लैब की दीवारों में दरारें
पीलीभीत, अक्टूबर 9 -- Pilibhit News: पीलीभीत/अमरिया। बुधवार रात तेज आंधी और बारिश के दौरान जिला क्षय रोग अस्पताल परिसर में खड़ा विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक इमारत के पिछले हिस्से पर जा गिरा। पेड़ के गिरने से भवन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि लैब की दीवारों में भी दरारें आ गईं। गनीमत रही कि हादसे के समय अस्पताल बंद था और आसपास कोई मौजूद नहीं था। अमरिया में एक पेड़ ग्रामीण के घर पर गिर गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। बुधवार रात मौसम बिगड़ने के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। इसी दौरान अस्पताल परिसर में खड़ा विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ उखड़कर भवन के पिछले हिस्से पर जा गिरा। पेड़ के भारी वजन से दीवार को नुकसान पहुंचा और लैब रूम की दीवारों में दरारें पड़ गईं। परिसर में मौजूद दूसरे पेड़ के सहारे पेड़ पूरी तरह भवन पर गिरने से रुक गया। जिला क्षय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.