Pilibhit News: टिकट वापस करने गए युवक से मारपीट
पीलीभीत, जुलाई 13 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम चिड़ियादाह निवासी इकरार पुत्र नवी हुसैन ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उन्होंने 10 जुलाई को मनसूरी ट्रैवल्स के माध्यम से दो टिकट बुक कराए थे, लेकिन निर्धारित दिन यात्रा नहीं कर सके। अगले दिन टिकट बदलवाने पहुंचे तो नौगवां पकड़िया निवासी भूरा और गोलू से कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उनके सिर में चोट आई। विरोध करने और पुलिस में शिकायत की बात कहने पर जान से मारने की धमकी दी गई। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: मछली खाने गए युवक से मारपीट के बाद मोबाइल तोड़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.