Pilibhit News: टावर से जोड़ी केबल की जांच करने पहुंची बिजली विभाग की टीम से अभद्रता
पीलीभीत, अक्टूबर 26 -- बिजली जांच टीम से अभद्रता का आरोप Pilibhit News: पूरनपुर। चेकिंग के दौरान टावर से घर में जोड़ी गई केबल की जांच करने पहुंची टीम के साथ कुछ लोगों ने गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। टीम के साथ मारपीट का प्रयास किया गया। मौके पर भीड़ एकत्र होने हंगामा होने लगा। अवर अभियंता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पूरे मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को भी बताया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुइया में शनिवार को बिजली विभाग की टीम बकाया बिल जमा कराने के लिए चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गांव के एक व्यक्ति के घर की केबल पास के टावर से जोड़ी गई मिली। संदेह होने पर टीम गृह स्वामी के साथ उनके घर जांच करने पहुंची। बिजली कर्मचारी उनके घर की छत पर चढ़ गए।आरोप है इस दौरान गृहस्वामी के बेटा वहां पहुंच गया। उसने टीम के साथ गाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.