पीलीभीत, जुलाई 3 -- Pilibhit News: पूरनपुर। चाचा के घर पैदल जा रहे युवक को कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने युवक के पिता की ओर से कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा के रहने वाले वीर गुप्ता पुत्र सत्यपाल 29 जून को अपने चाचा सुनील गुप्ता के घर पैदल जा रहे थे। धनाराघाट रोड पर अनियंत्रित गति से आ रहे कार चालक ने वीर गुप्ता को टक्क्कर मार दी थी। इससे वह घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कार और बाइक की टक्कर में युवक घायल, चालक की पिटाई की उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भिजवाया गया था। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वीर का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनके पिता सत्यप...