पीलीभीत, अक्टूबर 15 -- अदालत ने चार आरोपियों को किया दोषमुक्त Pilibhit News: पीलीभीत। ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराए गए परिवाद को झूठा पाए जाने पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) मोहम्मद शाहनवाज अहमद सिद्दीकी ने चारों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। साथ ही परिवादी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। अभियोजन के अनुसार थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव नौगवां अम्बर निवासी इकराम खां पुत्र मंजूर खां ने 27 अप्रैल 2019 को अदालत में परिवाद दायर किया था। बताया था कि उसका निकाह थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव बसंतपुर निवासी हाशिम खां की बेटी कहकशां से हुआ था। आरोप था कि नवंबर 2016 में उसके ससुर हाशिम खां ने दिल्ली में जैकेट का कारखाना खोलने के लिए दो लाख रुपये की कमी बताई। ससुर और पत्नी के कहने पर उसने 50 हजार ...