पीलीभीत, अगस्त 2 -- Pilibhit News: बीसलपुर। ऑटो सवार दो अज्ञात ठगों द्वारा मां-बेटी को बात कर झांसे में लेकर सोने के कुंडल उतरवा लिए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। नगर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी सुनीता देवी पत्नी सुरेश कुमार ने बताया कि चार जून की शाम को अपनी मां चन्द्रकली के साथ बीसलपुर बाजार से वापस लौट रही थीं। डाक्टर की दुकान के पास दो अज्ञात युवकों ने उन्हें बातों में बहला कर ऑटो में बैठा लिया। आरोपी उन्हें ईदगाह की तरफ ले गए। बातों में उलझाकर सुनीता और उनकी मां के कान के कुंडल उतरवा लिए। इसके बाद मां-बेटी को वहीं छोड़ गए। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से अज्ञात ठगों की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...