Pilibhit News: झमाझम बरसात से किसानों के खिले चेहरे
पीलीभीत, अगस्त 3 -- Pilibhit News: बीसलपुर। झमाझम बारिश से किसानों की फसलों को भारी लाभ हुआ है। वहीं शहर की कई सड़कों पर जलभराव हो गया। बरसात से मौसम सुहावना हो गया। जिसके कारण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बरसात के कारण खेतों से लेकर शहर की सड़के जलमग्न हो गयी हैं। खेतों में पानी भर जाने के कारण फसलों को फायदा हुआ है। पूरे दिन रुक रुक कर बरसात होती रही जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा। लोग बारिस में भीगते हुए अपने अपने गंतव्यों तक जाते रहे। बरसात के कारण वाहनों का भी टोटा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.