Pilibhit News: ज्ञान सेवा समिति परिसर में तोड़फोड़, विरोध पर कोषाध्यक्ष को धमकाया
पीलीभीत, अक्टूबर 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला तुलाराम स्थित ज्ञान सेवा समिति परिसर में तोड़फोड़ और विरोध करने पर कोषाध्यक्ष से अभद्रता की गई। समिति की कोषाध्यक्ष प्रीतमा चौहान ने थाना सुनगढ़ी में प्रियंका शुक्ला, प्रखर शुक्ला और शेखर शुक्ला के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि आरोपी आए दिन उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और स्टाफ के साथ भी विवाद करते हैं।
घटना का विवरण थाना सुनगढ़ी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि प्रियंका शुक्ला और प्रखर शुक्ला बिना किसी विधिक अधिकार के समिति परिसर में आकर गाली-गलौच करते हैं। आरोप है कि प्रखर शुक्ला नशे की हालत में भी परिसर में आता है। एक अक्तूबर को आरोपियों ने विद्यालय परिसर में लगा कैमरा तोड़ दिया था। इसके अगले दिन दो अक्तूबर को वाईफाई का तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.