Pilibhit News: जो झुक नहीं सकता वह कुछ प्राप्त नहीं कर सकता : ब्रजेश
पीलीभीत, अक्टूबर 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। साहूकारा स्थित श्री राधा रमन मंदिर में श्री राम कथा के पांचवे दिन कथा व्यास पंडित बृजेश पाठक ने कहा कि आज का व्यक्ति अहंकार के कारण अपने बड़ों के चरणों में झुकना नहीं चाहता। उसे लगता है अगर हम झुके तो हमारा सम्मान चला जाएगा। पर वह नहीं जानता जो झुक नहीं सकता है वह अपने जीवन में चाहे कुछ भी प्राप्त कर ले। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त नहीं कर सकता।
विनम्रता का महत्व कथा वाचक पंडित बृजेश पाठक ने कहा अपने से बड़ा व्यक्ति चाहे कितने भी क्रोध में हो। आप चरण छूकर विनम्रता प्रदर्शित कर दें। अपनी गलती स्वीकार करने मात्र से आधा क्रोध आधी शिकायत तत्काल समाप्त हो जाती है। हमारे यहां जो चरण छूने की बात कही गई है उसके पीछे एक भाव यह भी है कि हमारी संस्कृति में चरण छूना शोभा नहीं संस्कार है। जिसके द्वारा छोटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.