Pilibhit News: जेवर और मोबाइल लेकर बेटे समेत लापता हुई महिला
पीलीभीत, सितम्बर 13 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण में बीसलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी पत्नी 10 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे घर से चली गई है। वह अपने 10 माह के बेटे शिवम को भी साथ ले गई है। पत्नी घर से जाते समय एक जोड़ी सोने के झाले, एक जोड़ी चांदी की पायल, अपना मोबाइल फोन, उसकी मां का बिना सिम वाला मोबाइल फोन और दोनों के आधार कार्ड साथ ले गई। परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पति ने आशंका जताई है कि पत्नी किसी अनहोनी का शिकार हो सकती है। प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.