पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। वृद्ध दुकानदार की हत्या में शामिल तीनों हत्यारोपियों को बरखेड़ा पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के दर्ज मुकदमे में दो धाराएं बढ़ाई है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: उधार सिगरेट न देने पर बुजुर्ग दुकानदार की हत्याघटना की जानकारी थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर गांव में मंगलवार की रात किराना व्यापारी श्रीपाल की गांव के ही सुनील कुमार ने अपने भाई सुशील और पिता महेंद्रपाल के साथ मिलकर घर में घुसकर बेलचे से प्रहार कर हत्या कर दी थी। रात में दुकान पर सिगरेट उधार लेने पहुंचे सुनील को श्रीपाल ने उधार देने से मना कर दिया था। इससे बौखलाकर उसने घटना को अंजाम दिया था।परिवार के सदस्य घायल बीच बचाव करने पर श्रीपाल की पत्नी मुन्नी देवी,पुत्रवधु छाया और दो साल की सिया और आठ माह क...