Pilibhit News: जेठ पर मारपीट का आरोप,मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, नवम्बर 20 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम अलियापुर निवासी वेद कुमारी पत्नी भानु प्रताप ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 10 नवंबर को सुबह सात बजे उसकी जेठ रामेश्वर दयाल ने उसके साथ शराब पीकर गाली गलौज की। जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गई। जब उसकी सास देवकी देवी ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.