Pilibhit News: जेई को हटाने के लिए भाकियू ने बिजली में किया धरना प्रदर्शन
पीलीभीत, अगस्त 5 -- Pilibhit News: पूरनपुर। मोटर कनेक्शन के नाम पर अवैध उगाही करने का आरोप लगाते हुए भकियू कार्यकर्ता बिजली घर में धरने पर बैठ गए। हालांकि अफसरों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। बुधवार को भाकियू अराजनैतिक के ब्लाक अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ता बिजली घर पहुंचे। कार्यकर्ता माधोटांडा बिजली घर के जेई को हटाने की मांग करते हुए एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। एसडीओ मोहित गुप्ता ने धरने में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से वार्ता कर कार्रवाई का भरोसा दिया। तब धरना समाप्त हुआ। भाकियू कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में माधोटांडा बिजलीघर के जेई को हटाने की मांग की। ब्लाक अध्यक्ष पवन ने आरोप लगाया कि माधोटांडा बिजली घर के जेई किसानों से ट्यूबवेल कनेक्शन के आवेदन को लेकर धनराशि की मांग करते है। छह छह माह बीत जाते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.