Pilibhit News: जिले में 76131 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी लंबित, रुक सकती है गैस आपूर्ति
पीलीभीत, अगस्त 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिलेभर में एलपीजी गैस उपभोक्ताओं का ईकेवाईसी किया जा रहा है। इसके लिए गैस वितरकों को ईकेवाईसी से संबंधित दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। अभी तक जिलेभर की आईओसी, बीपीसी और एचपीसी कंपनियों के कुल 380621 उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी हो चुकी है। जनपद भर में कुल 456753 घरेलू गैस उपभोक्ता है। ईकेवाईसी कराने के लिए गैस उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद अभी तक जिले में 76131 घरेलू गैस उपभोक्ताओं के ईकेवाईसी होना लंबित हैं। डीएसओ राजीव तिवारी ने बताया कि एलपीजी के घरेलू गैस उपभोक्ता समय रहते ईकेवाईसी जरूर करा लें। इस बारे में अपनी गैस एजेंसियों से संपर्क किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर! 23 अगस्त तक कर लें ये काम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.