पीलीभीत, सितम्बर 12 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिले में डेंगू का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। शहर के टनकपुर हाईवे स्थित एक कालोनी की रहने वाली बुजुर्ग महिला और पूरनपुर क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा की एक महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मच्छरों के प्रजनन स्थलों की स्वास्थ्य विभाग ने की जांचविभाग की सक्रियता प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ ही मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए टीमों को सक्रिय किया गया है। बारिश के बाद जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जगह-जगह जमा पानी और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और खाली प्लाटों व अन्य स्थानों पर पानी जमा होने से डेंगू फैलाने वाले ...