Pilibhit News: जिले के गोवंश में लंपी रोग की आहट से पशुपालन विभाग अलर्ट
पीलीभीत, सितम्बर 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिले के गोवंश में लंपी रोग (एलएसडी) की आहट मिलने के बाद पशुपालन विभाग में अलर्ट हो गया है। सदर तहसील क्षेत्र के दो स्थानों पर चार गोवंशों में लंपी रोग के लक्षण मिलने के बाद इलाज तेजी से शुरू हो गया है। एक जानवर पूरी तरह से ठीक हो गया है। जनपद भर के गोवंश में एलएसडी का टीकाकरण जोरों से किया जा रहा है। इसके लिए 98000 टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें से अभी तक 67200 टीकाकरण किया जा चुका है। जनपद के न्यूरिया और सदर क्षेत्र में चार गोवंशों में लंपी रोग के लक्षण मिलने के बाद पशुपालन विभाग में हड़कंप मच गया। फील्ड स्टाफ एलएसडी का वैक्सीनेशन करा रहा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रवीण कुमार त्यागी ने बताया कि खुरपका मुंहपका अभियान के तहत टीका लगाया जा चुका है। अब एलएसडी टीकाकरण कराया जा रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.