पीलीभीत, जुलाई 16 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने नवनिर्मित पीलीभीत जिला सहकारी बैंक और मुख्यालय के नव निर्मित भवन का 16 जुलाई को लोकार्पण किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर आ रहे हैं। नव निर्मित भवन से उपभोक्ताओं को बैंकिंग सुविधाओं को बेहतर ढंग से लाभ मिल सकेगा। जिला सहकारी बैंक के सभापति सत्यपाल गंगवार ने बताया कि बैंक के नवनिर्मित मुख्यालय भवन का उद्घाटन सहकारिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सहकारिता मंत्री सुबह 11 बजे मुख्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सहकारिता क्षेत्र के विकास एवं बैंक की जनपयोगी सेवाओं के विस्तार की दिशा में पहल का शुभारंभ किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: कांट में जिला सहकारी बैंक की नई ...