पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: पीलीभीत। ईं टेंडरिंग मामले में किए गए जवाब तलब के बाद भी रिपोर्ट न आने पर गुरुवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने गहरी नाराजगी जताई है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को बुलाए जाने के बाद भी उपस्थित न होने पर डीएम ने उनका एक दिन का वेतन काटने को निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि पिछले दिनों की गई ई टेंडर प्रक्रिया में झोल होने पर इसमें नियमपूर्वक अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि डीएम ने तीन अगस्त को जारी ई निविदाओं को लेकर शासनादेश व्यवस्था और नीतिगत पालन करने के साक्ष्य तलब करते हुए रिपोर्ट एएमए से तलब की थी। साथ ही कहा था कि व्यक्तिगत रूप से आकर लिखित में रिपोर्ट दें। पर गुरुवार को बुलाने के बाद भी एएमए के न पहुंचने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि एएमए का एक दिन का वेतन क...