Pilibhit News: जिला कारागार में कैंप लगाकर बंदियों की एचआईवी-टीबी की हुई जांच
पीलीभीत, सितम्बर 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के निर्देश पर जिला कारागार में एचआईवी एवं टीबी इंटरवेंशन कार्यक्रम के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू किया गया। 28 और 29 सितंबर को चलने वाले अभियान में कारागार में निरुद्ध बंदियों और कैदियों की एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और टीबी की जांच की जा रही है। अभियान के दौरान टीबी की स्क्रीनिंग के लिए पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का भी इस्तेमाल किया गया। एक्स-रे के माध्यम से संभावित टीबी मरीजों की पहचान की गई और संदिग्ध मरीजों को आगे की आवश्यक जांच एवं उपचार के लिए चिन्हित किया गया। जांच के दौरान बीमारी के संभावित लक्षण वाले बंदियों पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रदेशभर में 16 अगस्त से 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला कारागार के चिकित्सा अधिकारी डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.