Pilibhit News: जिला अस्पताल में जर्जर बिम बनी खतरा, मरीजों और तीमारदारों पर मंडरा रहा जोखिम
पीलीभीत, अक्टूबर 21 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए आने वाले लोगों की सुरक्षा पर भवन की जर्जर हालत भारी पड़ सकती है। अस्पताल परिसर की छतों का प्लास्टर उखड़ रहा है। कई जगह कंक्रीट टूटकर गिरने की स्थिति में है और सरिये तक दिखाई देने लगे हैं। छत और दीवारों पर दरारें भी नजर आ रही हैं। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को हादसे का खतरा बना हुआ है। जिला अस्पताल की पूरी इमारत मौजूदा समय में जर्जर हालत में पहुंच गई है। सबसे अधिक खस्ताहाल पहली मंजिल पर है। इनमें छत का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त है। कई स्थानों पर प्लास्टर और कंक्रीट की परत उखड़ चुकी है। छत के किनारों पर सरिये नजर आ रहे हैं। खिड़कियों के ऊपर भी छत का हिस्सा टूटने से भवन की स्थिति चिंताजनक दिख रही है। जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.