Pilibhit News: जामुन खा रहे अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में मचा कोहराम
पीलीभीत, जुलाई 13 -- Pilibhit News: पूरनपुर। घर में जामुन खा रहे एक अधेड़ की हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डाक्टर ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। नगर के मोहल्ला बमनपुरी के रहने वाले 55 वर्षीय गिरधारी पुत्र मुरारीलाल रविवार को घर में बैठकर जामुन खा रहे थे। इस दौरान अचानक उनके मुंह से झाग आने लगी और गिरधारी लाल की हालत बिगड़ गई। जानकारी लगते ही परिजनों में खलबली मच गई। वह गिरधारीलाल को निजी अस्पताल ले गए। वहां उसे उन्हें सीएचसी भेज दिया गया। सीएचसी में डाक्टर ने गिरधारी को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.