Pilibhit News: जहानाबाद में बुखार से दिव्यांग युवक की मौत
पीलीभीत, अगस्त 23 -- Pilibhit News: जहानाबाद। नगर के मोहल्ला पुरैना निवासी 35 वर्षीय दिव्यांग मुकेश कुमार कश्यप पुत्र मोहन स्वरूप कश्यप की बुखार के चलते मौत हो गई। वह एक निजी फर्म में सोलर पैनल लगाने का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, तीन दिन पूर्व उन्हें बुखार आया था। उन्होंने दवा ली और जांच भी कराई, लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। 21 अगस्त को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही 22 अगस्त को बुखार के चलते उनकी मौत हो गई। मुकेश के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार के पास खेती की जमीन भी नहीं है और मजदूरी व मेहनत के सहारे ही घर चलता था। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पिता मोहन स्वरूप ने बताया कि दवा और जांच के बावजूद मुकेश की हालत में सुधार नहीं हुआ।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.