Pilibhit News: जहानाबाद पुलिस ने छह आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली
पीलीभीत, नवम्बर 6 -- Pilibhit News: जहानाबाद। अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जहानाबाद पुलिस ने छह आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। इनमें पांच आरोपी प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी और उनके वध के बाद मांस की बिक्री से जुड़े मामलों में नामजद हैं, जबकि एक आरोपी वाहन चोरी के अपराध में शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए यह कदम उठाया है। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब सभी आरोपियों की गतिविधियों पर पुलिस की लगातार नजर रहेगी। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जयशंकर सिंह ने बताया कि संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी, वध और मांस की बिक्री करने के संबंध में मुकदमे दर्ज हैं। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता और दर्ज मुकदमों के आधार पर नियमानुसार उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.