पीलीभीत, सितम्बर 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत। हकीम सूफी सय्यद अनवर अली शाह साहब की चिश्ती साबरी खानकाह में जश्ने गौसे आजम मनाया गया। इस अवसर पर गौस पाक की चादर शरीफ के दीदार कराए गए। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने चादर शरीफ को चूमा और अपनी मन्नतें मांगीं। कार्यक्रम में फातेहा और लंगर का भी आयोजन किया गया। सज्जादानशीं डॉ. बिलाल हसन चिश्ती साबरी ने कहा कि सभी लोगों को गौसे आजम द्वारा बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए। सूफी संतों की वाणी में भी शिक्षा तथा उपदेश का संदेश दिया गया है। डॉ. बिलाल ने बताया कि उनके पूर्वज हजरत मोहम्मद साहब और गौसे आजम की औलादों में से हैं। यह भी पढ़ें- खानकाह-ए-शहबाजिया में जश्न-ए-गौस ए आजम कॉन्फ्रेंस आयोजित इसी वजह से उनकी खानकाह और दरगाह में चौबीस घंटे शिक्षा का पैगाम दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इंसानियत, मानवता और...