पीलीभीत, अगस्त 14 -- Pilibhit News: पूरनपुर। गोला गोकर्णनाथ से जलाभिषेक कर वापस लौट रहे कांवड़ियों की बाइक आगे चल रही बस से टकरा गई। हादसे में दोनों कांवड़िये घायल हो गए। साथी कांड़ियों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

हादसे का विवरण कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालपुर से बुधवार को लगभग चालीस कावंड़ियों का जत्था शारदा नदी के धनाराघाट से जलभरने गया था। जल भरने के बाद जत्था डाक कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ रवाना हुआ। गुरुवार को गोला गोकर्णनाथ के मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद सभी कांवड़िए बाइक से वापस घर लौट रहे थे। खुटार हाइवे पर गढ़वाखेड़ा चौकी क्षेत्र में भोपतपुर के पास कांविड़यों की बाइक की बाइक उनके आगे चल रही निजी बस...