पीलीभीत, अक्टूबर 2 -- Pilibhit News: गजरौला। माला नदी पर लोहिया पुल के पास सड़क पर भरे पानी से ग्रामीणों को आने जाने में परेशानियां हो रही हैं। पिंडरा मार्ग पर माला नदी पुल के समीप रोड पर पानी भर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के आसपास सड़क का स्तर नीचे होने के कारण माला नदी का पानी सड़क पर आ गया है। पानी अधिक होने के चलते दोपहिया वाहन चालक जोखिम के बीच पानी में निकल रहे हैं। इसी दौरान पुल में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों के मुताबिक कुछ लोग मगरमच्छ को देखने और उसका वीडियो बनाने के लिए पुल के पास पहुंचे, जबकि इसी रास्ते से ग्रामीणों का आवागमन भी जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बने माला नदी पुल (लोहिया पुल)को तोड़...