पीलीभीत, जुलाई 15 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी निवासी अजय कुमार पुत्र इन्द्र विक्रम ब्रजपाल सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल और जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि पुश्तैनी कोठी से नई सीसी रोड नरेश कुमार की जगह तक पुरानी नाली अभी बनी हुई है। यहां नई नाली बना कर पैसा निकालने की नियत से नाली को मिट्टी से पाट दिया गया। इस कारण बरसात का पानी भरता है। इससे आने जाने में लोगों को असुविधा होती है। अगर बंद नाली को खुलवा दिया जाए तो होली तिराहे व आसपास जलभराव की दिक्कतें समाप्त हो जाएंगी। यह भी पढ़ें- Chapra News: दीघा पोखरा में जलजमाव का अधिकारियों ने लिया जायजा, तत्काल राहत के दिए निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...