पीलीभीत, अक्टूबर 3 -- Pilibhit News: बीसलपुर। नगर पालिका द्वारा शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से बड़े-बड़े नालों का निर्माण कराया गया था। पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी शहर में जलभराव की परिस्थितियों से लोग परेशान हैं। नालों के निर्माण के बाद पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिसके कारण शहर की कई कॉलोनियों में घरों के अंदर तक पानी भरा हुआ है। मुख्य सड़कों पर कई-कई फिट पानी जमा होने से आवागम बाधित है। बरसात बंद हुए कई दिन बीत चुके हैं, फिर भी निचले इलाकों की पॉश कॉलोनियों सहित कई मोहल्लों में अब भी पानी जमा है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जमा पानी में मच्छरों का लार्वा पनप रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम...