पीलीभीत, सितम्बर 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पहाड़ों पर बारिश थमने के बाद डैम से छोड़े जाने वाले पानी में गुरुवार को भले ही गिरावट दर्ज हुई हो, लेकिन शहर के कचहरी तिराहे से लेकर विकास भवन और पोस्टमार्टम हाउस जाने वाले मार्ग पर करीब दो फीट पानी भरा रहा। हालांकि पानी का स्तर बढ़ने के बजाय स्थिर रहा। विकास भवन प्रांगण में भी पानी भरा होने से कलेक्ट्रेट, विकास भवन, कचहरी और पुलिस लाइन जाने वाले फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को 2.5 मिमी. बारिश हुई। शारदा नदी में 1.11 लाख क्यूसेक पानी रिलीज किया गया था। पर अब पानी उतार पर है। हांलाकि गुरुवार की शाम को फिर से बूंदाबांदी हुई। कर्मचारियों, फरियादियों और अन्य लोगों को आवागमन के लिए आफीसर्स कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग से होकर निकलना पड़ा। कचहरी तिराहे से विकास भवन तिराहे तक करी...