Pilibhit News: जर्जर विद्युत पोलों की मरम्मत से टला बड़ा हादसा
पीलीभीत, जुलाई 28 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब बने जर्जर और नीचे से गले हुए विद्युत पोलों की आखिरकार मरम्मत कर दी गई है। अक दुर्घटना की आशंकाएं दूर होने की बात कही गई है। जूनियर इंजीनियर (जेई) शांत कुमार के निर्देशन में लाइनमैन मुन्ना लाल और उनकी टीम ने इस अभियान को पूरा किया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद विद्युत कर्मचारियों ने काम किया। जेई शांत कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग का यह अभियान केवल दौलतपुर रोड तक ही सीमित नहीं रहेगा। वर्तमान में पूरे नगर बरखेड़ा में जर्जर और गले हुए विद्युत पोलों का सर्वे कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.