पीलीभीत, अगस्त 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने एक लावारिस महिला को छत देने का प्रयास किया। मिली जानकारी के बाद पूरी विधिक प्रक्रिया की गई। इसके बाद राजस्थान के अपना घर आश्रम के लिए महिला को अपने निजी खर्च पर रवाना कर दिया गया। अब तक वे करीब 25 लोगों को इस तरह की पहल कर सकारात्मक सहयोग की जा चुकी है। कोरोना संक्रमण के दौर में जरूरतमंदों की मदद कर चर्चा में आए व्यापारी नेता अनूप ने बताया कि निस्वार्थ भाव से सेवा कर मन को सुकून मिलता है। यह भी पढ़ें- सहकारिता विभाग में बनाई गई आंतरिक समिति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...