Pilibhit News: जमीन के विवाद में दंपति से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, सितम्बर 5 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के जंगरोली निवासी महेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे उसने अपने छोटे भाई दुर्गेश, उसकी पत्नी और दुर्गेश के साढ़ू कमलेश के बेटे अनुज पर मारपीट का आरोप लगाया है। महेश के अनुसार उसकी शादी को करीब 15 वर्ष हो चुके हैं और उसकी कोई संतान नहीं है। आरोप है कि छोटा भाई व उसकी पत्नी को उम्मीद थी कि उनके बाद जमीन-जायदाद उन्हें मिल जाएगी। महेश ने हाल में एक बच्चा गोद लिया, जिसके बाद से उसके साथ कई बार मारपीट की गई। 31 सितंबर की सुबह करीब साढ़े 10 बजे दुर्गेश ने अनुज को बुलाया और तीनों ने मिलकर उसको को लात-घूंसों, थप्पड़ों व डंडे से पीटा। पत्नी रेशमा के बचाने पर उसे भी पीटा गया। दुर्गेश ने उसको उठाकर सड़क पर पटक दिया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.