Pilibhit News: जमीन के नाम पर वृद्धा से ठगी, रकम मांगने पर गला दबाकर हत्या का प्रयास
पीलीभीत, नवम्बर 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जमीन बिक्री के नाम पर 64 वर्षीय अनपढ़ बुजुर्ग महिला से धोखाधड़ी कर ली गई। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर होम्योपैथिक चिकित्सक और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देशनगर बाहर चुंगी निवासी चमेली देवी पत्नी बालकराम ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि 27 मई 2013 को वह राज होम्यो हॉल क्लीनिक पर दवाई लेने गई थीं। वहां मौजूद डॉ. जगविन्दर सिंह निवासी एकतानगर, थाना सुनगढ़ी ने जमीन का रेट बढ़ने का झांसा देकर कुछ कागजों पर उनके हस्ताक्षर करवा लिए। अनपढ़ होने के कारण वह कागजों का मजमून नहीं समझ सकीं। कुछ समय बाद डॉक्टर ने जमीन का एग्रीमेंट होने की बात कही और खुद प्लॉट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.