Pilibhit News: जमानत के बाद घर में घुसकर विवाहिता से मारपीट
पीलीभीत, अगस्त 19 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की राजीव कॉलोनी बरहा निवासी खुशनुमा बी पुत्री सलीम मोहम्मद ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर थाना सुनगढ़ी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें कहा गया कि उसके पति मो. आमिर अंसारी, ससुर हासिम पुत्र कदीर, सास अफसाना, देवर अरमान, अरवाज, फरमान तथा शबाना पत्नी नफीस निवासीगण अलापुर जिला बदायूं के खिलाफ 18 अगस्त 2025 को उसने मारपीट और दहेज प्रताड़ना की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था।
मुकदमे का विवरण विवेचक ने सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। आरोपियों ने 22 जून 2026 को सीजेएम न्यायालय से जमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.