Pilibhit News: जन प्रतिनिधियों ने 45 लाभार्थी किसानों को वितरित किए डमी चेक
पीलीभीत, अक्टूबर 13 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गांधी सभागार में कृषि निवेश अनुदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के 45 लाभार्थी किसानों को कृषि निवेश अनुदान के डमी चेक वितरित किए गए। मुख्यमंत्री के गोरखपुर से बाढ़, अतिवृष्टि एवं चक्रवात के कारण फसल क्षति से प्रभावित सूबे के नौ लाख से अधिक किसानों को डीबीटी के माध्यम से कुल 439 करोड़ की कृषि निवेश अनुदान राशि हस्तांतरित किए जाने का सजीव प्रसारण गांधी सभागार में किसानों को दिखाया गया। जिले में भी फसल क्षति से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला पंचायत की प्रशासक डॉ. दलजीत कौर, बरखेड़ा के विधायक जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानंद, एडीएम (न्यायिक) रोशनी यादव ने 45 लाभार्थी किसानों को डमी चेक वितरित किए। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बाढ़ और ओलावृष्टि से टूटे लाभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.