Pilibhit News: जन चौपाल में विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
पीलीभीत, अक्टूबर 12 -- Pilibhit News: पूरनपुर। उदयपुर खुर्द गांव में आयोजित जन चौपाल में विधायक बाबूराम पासवान ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और मौके से ही अधिकारियों को फोन कर जल्द समाधान कराने को कहा। विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। जन चौपाल के दौरान उन्होंने ग्रामीणों का कुशलक्षेम भी जाना और उनकी बातों को सुना। इस दौरान विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.