Pilibhit News: जन आरोग्य मेले में सीएमओ ने परखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत
पीलीभीत, अक्टूबर 12 -- Pilibhit News: पीलीभीत। रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुवन चंद पंत ने कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति परखी। उन्होंने सबसे पहले गजरौला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया। यहां चिकित्सक समेत पूरा स्टाफ मौजूद मिला। केंद्र पर प्रसव की सुविधा भी संचालित पाई गई। इसके बाद उन्होंने गांधीनगर के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, जहां भी पूरा स्टाफ मौजूद मिला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनिया के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में कुछ खामियां सामने आईं। इस पर सीएमओ ने संबंधित स्वास्थ्य केंद्र की कमियों को दूर करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि जमुनिया पीएचसी की व्यवस्थाओं की जांच के लिए डिप्टी सीएमओ को भेजा जाएगा। जांच के दौरान सामने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.