Pilibhit News: जनसेवा केंद्र संचालक से 10 हजार रुपये की साइबर ठगी
पीलीभीत, जुलाई 14 -- Pilibhit News: जहानाबाद। जनसेवा केंद्र संचालक साइबर ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात व्यक्ति ऑनलाइन भुगतान कर नकद रुपये लेकर फरार हो गया। बाद में बैंक खाते पर होल्ड लगने और फोन आने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज कर ली है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम जतीपुर छितैनिया निवासी अमित कुमार ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि वह शाही रोड पर जनसेवा केंद्र संचालित करते हैं। 23 मई 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति उनके केंद्र पर आया और अपनी मजबूरी बताते हुए उनके बैंक खाते से जुड़े क्यूआर कोड पर फोन पे के माध्यम से 10,100 रुपये ट्रांसफर किए। भुगतान की पुष्टि होने पर अमित कुमार ने उस व्यक्ति को 10,000 रुपये नकद दे दिए, जिसके बाद वह वहां से चला गया। अगले दिन 24 मई को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.