Pilibhit News: जनपद सरस मेला का किया गया उद्घाटन, 30 स्टाल लगाए गए
पीलीभीत, अक्टूबर 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में गांधी स्टेडियम परिसर में तीन दिवसीय जनपद सरस मेला का शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ.आस्था अग्रवाल ने फीता काटकर सरस मेला का उद्घाटन किया। मेला में 51 स्वयं सहायता समूहों के 30 स्टॉल लगाए गए हैं। उन्होंने मेला में लगे स्टाल का निरीक्षण कर महिलाओं से संवाद किया। उत्पादों की खरीददारी कर समूह की महिलाओं का प्रोत्साहन किया। मेला में जरी जरदोजी, दरी चादर, आर्टिफिशल ज्वेलरी, करवाचौथ एवं दीपावली का सामान, सहारनपुर की लकड़ी का सामान, मिट्टी के बर्तन, शहद, अचार, मोरिंगा पाउडर, काला गेहूं चावल, मसाले, पर्स पोर्टली, मल्टीग्रेन आटा, बेसन आदि के स्टॉल लगाए गए। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: जनपद सरस मेला आज से होगा शुरू, तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.